लाइव न्यूज़ :

ललितपुर : किशोरी से बलात्कार मामले में सपा,बसपा के जिलाध्यक्ष सहित सात आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:00 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 16 अक्टूबर उत्तर पुलिस ने ललितपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से कथित बलात्कार के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं और एक इंजीनियर सहित अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल पाठक ने शनिवार को बताया कि एक लड़की से कथित रूप से अलग-अलग स्थानों पर बलात्कार किये जाने के मामले में 12 अक्टूबर को सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पीड़िता के पिता, चाचा और सपा एवं बसपा के जिलाध्यक्ष सहित 25 नामजद और तीन अज्ञात आरोपी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीम तैनात की गई हैं।

पाठक ने बताया कि पुलिस ने मिर्जापुर जिला मुख्यालय के एक होटल में शुक्रवार छापा मारकर सपा के ललितपुर के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और इंजीनियर महेंद्र दुबे को गिरफ्तार किया, जिन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय प्रकाश ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

इस बीच शनिवार को लखनऊ में जारी एक बयान में समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद ललितपुर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो