लाइव न्यूज़ :

ललितपुर : गोवंशीय पशुओं की मौत के मामले में आठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 24, 2020 12:29 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के महरौनी तहसील क्षेत्र के सौजना अस्थायी गौशाला में गोवंशीय पशुओं की मौत के बाद उनके अवशेषों को निस्तारित नहीं करने के मामले में बुधवार को आठ अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इस सिलसिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर पशुधन अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और एक लेखपाल को निलंबित किया जा चुका है।

महरौनी के पुलिस उपाधीक्षक फूलचन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को बताया, "सौजना अस्थायी गौशाला में पिछले सप्ताह संदिग्ध परिस्थिति में कम से कम दस गोवंशीय पशुओं के अवशेष गौशाला और उसके बाहर पड़े रहने के मामले में मुख्य पशु अधिकारी (सीवीओ) डॉ. कृष्ण शाक्य की शिकायत पर बुधवार को सौजना थाने में मामला दर्ज किया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी अवधेश सिंह, महरौनी के खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल शमीर अंसारी, पशुधन अधिकारी डॉ. रंजीत सिंह कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक मनोहर राजपूत, लेखपाल घनश्याम सेन, ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ यादव और सौजना के ग्राम प्रधान अजयवीर विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।"

उन्होंने बताया, "मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।"

महरौनी के उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया, "गौशाला में गोवंशीय पशुओं की मौत और उनके अवशेष निस्तारित नहीं किये जाने के मामले में जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच मड़ावरा के एसडीएम एस.पी. सिंह कर रहे हैं।"

एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए पशुधन अधिकारी डॉ. रंजीत सिंह कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ यादव और लेखपाल घनश्याम सेन को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

जिले के मुख्य पशु अधिकारी डॉ. कृष्ण शाक्य ने बताया, "इन अधिकारियों ने गोवंशीय पशुओं के मरने की सूचना नहीं दी थी और अवशेष का निस्तारण भी नहीं किया था। इसलिए उच्च अधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।"

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कम से कम दस पशुओं के अवशेष गौशाला के अंदर दिखे थे।

वीडियो के वायरल होने के बाद जिले के अधिकारी हरकत में आये और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अवशेषों को निस्तारित किया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर