लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल को 2,600 करोड़ रुपये की हेराफेरी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

एजेंसी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान व्यवसायी का रवैया “सहयोग करने वाला नहीं था और उसने कोई प्रासंगिक जानकारी साझा नहीं की” इसलिए आरोपी को चंडीगढ़ में धन शोधन कानून के तहत हिरासत में ले लिया गया। बाद में एक स्थानीय अदालत ने गोयल को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया।

गोयल को पिछले बृहस्पतिवार (11 नवंबर) को आव्रजन अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका था जब वह “देश छोड़ने का प्रयास कर रहे थे।” ईडी की ओर से जारी एक ‘लुकआउट सर्कुलर’ के आधार पर आव्रजन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की थी।

आरोपी की बहन भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु मित्तल की पत्नी हैं। एजेंसी ने कहा कि गोयल ने कर चोरी की पनाहगाह बन चुके देशों जैसे ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, मॉरीशस इत्यादि में कंपनियां खोलकर फर्जी बैंक खातों के जरिये 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसों की हेराफेरी की।

उनका नाम ‘पैंडोरा पेपर्स’ लीक में भी सामने आया है, जिसमें गोयल पर 7.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 575 करोड़ रुपये) की हेराफरी करने का आरोप है। ईडी ने कहा कि हरियाणा के पंचकूला में दर्ज प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गोयल के विरुद्ध जांच की जा रही है।

गोयल और उनकी कानूनी टीम ने पहले किसी गैर कानूनी प्रक्रिया से इनकार किया था और कहा था कि कानून का उल्लंघन कर पैसे की हेराफेरी नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?