ललन सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:21 IST2021-07-31T18:21:43+5:302021-07-31T18:21:43+5:30

Lalan Singh became the President of Janata Dal (United) | ललन सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष बने

ललन सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष बने

नयी दिल्ली, 31 जुलाई जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ललन सिंह ने आर सी पी सिंह की जगह ली है। आर सी पी सिंह ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने के बाद जद(यू) अध्यक्ष पद से हटने की पेशकश की थी।

बिहार में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lalan Singh became the President of Janata Dal (United)

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे