लाइव न्यूज़ :

ऋषिकेश में सुरक्षा कारणों से लक्ष्मण झूला बंद, सीएम रावत बोले- वैकल्पिक पुल का निर्माण जल्द

By भाषा | Updated: July 14, 2019 06:15 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा कारणों से बंद किए गए लक्ष्मण झूला पुल के विकल्प के तौर पर ऋषिकेश में गंगा नदी पर एक पुल के निर्माण का फैसला किया है।

Open in App

देहरादून, 13 जुलाई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा कारणों से बंद किए गए लक्ष्मण झूला पुल के विकल्प के तौर पर ऋषिकेश में गंगा नदी पर एक पुल के निर्माण का फैसला किया है। रावत ने कहा कि पुल जर्जर हालत में है और यातायात के भार को सहने में सक्षम नहीं है। इसको बंद करना ही एकमात्र विकल्प बचा था।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पुल को यातायात के लिए खुला रखना जोखिम भरा हो सकता है, विशेष रूप से आगामी दिनों में कांवड़ मेले के दौरान। तब रोजाना हजारों श्रद्धालु इससे होकर गुजरते है। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की एक टीम की सिफारिश पर शुक्रवार को पुल को बंद कर दिया गया। उन्होंने सभी तरह के यातायात और पैदल यात्रियों के लिए पुल को तत्काल बंद करने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लक्ष्मण झूला के विकल्प के तौर पर ऋषिकेश में गंगा पर शीघ्र एक पुल बनाने का निर्णय लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण झूला को सांस्कृतिक धरोहर स्थल के रूप में कैसे संरक्षित किया जाए, इस पर विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। गंगा के ऊपर 1923 में निर्मित, लक्ष्मण झूला शहर से पांच किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है, जो नदी के पश्चिमी तट पर टिहरी जिले के तपोवन के दो गांवों को पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है। ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए लक्ष्मण झूला आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है।

बताया जाता है कि महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। इस पुल पर ‘गंगा की सौगंध’, ‘ सन्यासी’ और लोकप्रिय जासूसी धारावाहिक ‘सीआईडी’ की शूटिंग भी हुई है।

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया