लक्षद्वीप: इंजन में आग लगने से समुद्र में फंसा जहाज, यात्री सुरक्षित

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:10 IST2021-12-01T20:10:40+5:302021-12-01T20:10:40+5:30

Lakshadweep: Ship stuck in sea due to engine fire, passengers safe | लक्षद्वीप: इंजन में आग लगने से समुद्र में फंसा जहाज, यात्री सुरक्षित

लक्षद्वीप: इंजन में आग लगने से समुद्र में फंसा जहाज, यात्री सुरक्षित

कवरत्ती, एक दिसंबर लक्षद्वीप के कवरत्ती से 16 समुद्री मील दूर एक जहाज बुधवार को इंजन में आग लगने के बाद समुद्र में फंस गया, जिसपर 322 यात्री तथा चालक दल के 85 सदस्य सवार थे। जहाज लक्षद्वीप द्वीपसमूह के एक हिस्से एंड्रोथ द्वीप की ओर जा रहा था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और फंसे हुए जहाज को एंड्रोथ ले जाने के लिये एक अन्य जहाज भेजा गया है।

'एमवी कवरत्ती' जहाज मंगलवार को कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए निकला था। इसके बाद बुधवार को जब जहाज एंड्रोथ और अन्य द्वीपों की ओर जा रहा था तब यह घटना हुई।

सूत्रों ने कहा कि जब जहाज एंड्रोथ से कुछ घंटों की दूरी पर था, तो इसके इंजन में आग लग गई। हालांकि आग की लपटों को तुरंत बुझा दिया गया, लेकिन यह आगे नहीं बढ़ सका।

सूत्रों ने कहा कि इसके बाद एक अन्य जहाज एमवी कोरल को फंसे हुए जहाज को एंड्रोथ ले जाने के लिए भेजा गया है, जहां से छोटी नावों में यात्रियों को द्वीपों पर ले जाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lakshadweep: Ship stuck in sea due to engine fire, passengers safe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे