लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए आयशा सुल्ताना का फोन जब्त किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:27 IST

Open in App

कोच्चि, 25 जून फिल्मकार आयशा सुल्ताना के विरूद्ध राजद्रोह के मामले की जांच कर रही लक्षद्वीप पुलिस ने शुक्रवार को उनका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया।

सुल्ताना को कवारत्ती पुलिस ने आज तलब किया था। उन्हें बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन को इस मामले की चल रही जांच के सिलसिले में फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है।

द्वीप के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई -भाषा से कहा, ‘‘ ऐसे गंभीर मामले में डिजिटल उपकरण का फॉरेंसिक परीक्षण सामान्य परिपाटी है। हमें इसे जांच की दृष्टि से परखना है।’’

पुलिस ने कहा कि यदि कोई संदेश मिटाया गया होगा तो उसे भी फॉरेंसिक जांच के दौरान हासिल कर लिया जाएगा और उसका परीक्षण किया जाएगा। उसने कहा कि इस मामले में ढेर सारी सूचना एकत्र करने की जरूरत है, जिसे उच्च न्यायालय के संज्ञान में भी लाया गया है।

फोन जब्त कर लिये जाने के बाद सुल्ताना ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ उसने (पुलिस ने) हमें फोन के कांटेक्ट से महत्वपूर्ण नंबर भी नोट नहीं करने दिया। मेरे पास मेरे किसी भी रिश्तेदार का नंबर नहीं है। मैं अपनी मां से भी संपर्क कर पाने में असमर्थ हूं।’’

केरल उच्च न्यायालय ने आज ही इस मामले में सुल्ताना को अग्रिम जमानत दी। फिल्मकार पर आरोप है कि सात जून को एक मलयालम खबरिया चैनल पर परिचर्चा के दौरान कहा था कि केंद्र ने लक्षद्वीप के लोगों के विरूद्ध जैविक हथियार का इस्तेमाल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर