लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर का बडगाम जिला देश में टीबी मुक्त घोषित होने वाले पहले स्थान बने : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: March 24, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने के प्रयास करने की अपील करते हुए बुधवार को बताया कि केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप एवं जम्मू-कश्मीर का बडगाम देश में सबसे पहले टीबी मुक्त घोषित किए जाने वाले स्थान बन गए हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 2025 तक क्षय रोग को समाप्त करने के भारत के संकल्प को जन आंदोलन में बदलने में योगदान दें।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हर्षवर्धन ने बुधवार को यहां डॉ. आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि 2020 में टीबी से निपटने की दिशा में कुछ रुकावटें आईं, लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी की चुनौती के बावजूद भारत के टीबी कार्यक्रम के तहत 18.04 लाख टीबी के मामले दर्ज किए गए।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘यह प्रोत्साहित करने वाली बात है कि लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद हम कई नवोन्मेषी रणनीतियां लागू करने के बाद अपने कार्यक्रम को कोविड-19 से पहले के स्तर पर लाने में कामयाब रहे और हम प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पटरी पर लौट आए हैं।’’

उन्होंने कहा कि देशभर में कोविड-19 और टीबी की जांच के लिए किफायती (ट्रूनैट नामक) मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि दुनियाभर के कुल टीबी मामलों के 30 प्रतिशत मामले भारत में हैं।

हर्षवर्धन ने टीबी की रोकथाम के प्रयासों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले पांच साल में टीबी के लिए आवंटित बजट में चौगुनी बढ़ोतरी हुई है।

बयान में बताया गया कि टीबी सूचकांक के आधार पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया गया तथा लक्षद्वीप और बडगाम जिले को टीबी मुक्त घोषित किया गया।

हर्षवर्धन ने पुरस्कार विजेताओं को पदक एवं प्रशंसा पत्र देते हुए कहा कि यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि एक केंद्रशासित प्रदेश और एक जिले को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल