चक्रवात ‘महा’ से बचे लक्षद्वीप और केरल, अलर्ट लिया गया वापस

By भाषा | Updated: November 2, 2019 05:37 IST2019-11-02T05:37:44+5:302019-11-02T05:37:44+5:30

Lakshadweep and Kerala left due to cyclone 'Maha', alert withdrawn | चक्रवात ‘महा’ से बचे लक्षद्वीप और केरल, अलर्ट लिया गया वापस

चक्रवात ‘महा’ से बचे लक्षद्वीप और केरल, अलर्ट लिया गया वापस

लक्षद्वीप वासियों ने शुक्रवार को राहत की सांस ली, जब चक्रवाती तूफान 'महा' द्वीपसमूह को बिना प्रभावित किए निकल गया।      लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने बताया कि चक्रवात महा के कारण समुद्र में उफान और भारी बारिश देखी गई लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 

 मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि चक्रवात महा में 80-90 किमी से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का प्रभाव लक्षद्वीप के उत्तरी भागों और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर होने की संभावना है।       

शुक्रवार सुबह  लक्षद्वीप के पार जाने के बाद चक्रवात अमीनिदिवि (लक्षद्वीप) के उत्तर-पश्चिम में लगभग 450 किमी दूर केंद्रित रहा।        केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि चक्रवात महा अब केरल के लिए खतरा नहीं है।  

Web Title: Lakshadweep and Kerala left due to cyclone 'Maha', alert withdrawn

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल