लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों के विरोध के बीच लक्षद्वीप के प्रशासक करेंगे द्वीपों की यात्रा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:31 IST

Open in App

कोच्चि, 13 जून विपक्षी दलों के विरोध के बीच लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल सोमवार को द्वीपों की सात दिनों की यात्रा शुरू करेंगे, जिस दौरान वह स्मार्ट सिटी, अस्पतालों एवं पर्यावरण हितैषी पर्यटन समेत प्रशासन की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

सेव लक्षद्वीप फोरम ने कहा है कि प्रशासक की यात्रा के समापन के दिन 20 जून को लोग काला मास्क लगाकर और अपने घरों पर काला झंडा लगाकर काला दिवस मनायेंगे। उसके नेताओं ने कहा कि वे प्रशासन की जनविरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रशासक कार्यालय को एक ज्ञापन देंगे। यह फोरम द्वीपों पर पटेल के सुधार उपायों का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों का मंच है।

फोरम के एक नेता ने कहा, ‘‘ यदि वह हमें चर्चा के लिए बुलाते हैं तो हमारे प्रतिनिधि उनसे मिलेंगे। प्रस्तावित लक्षद्वीप विकास प्राधिकरण विनियमन, लक्षद्वीप असामाजिक गतिविधि रोकथाम विनियमन (पासा या गुंडा कानून) और लक्षद्वीप पशु संरक्षण विनियमन की वापसी हमारी बड़ी मांगें हैं। यदि वह हमारी मांगें मान लेते हैं तो हम प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे।’’

प्रदर्शनकारी उन सैंकड़ों लोगों की नौकरी बहाल करने की भी मांग करेंगे जो प्रशासन द्वारा सरकारी संविदात्मक नौकरियों से कथित रूप से हटा दिये गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पटेल द्वीपों पर पारस्थितिकी अनुकूल पर्यटन योजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्रशासन ने कहा है कि लक्षद्वीप की जैसी ही प्राकृतिक सुंदरता एवं समान भौगोलिक अवस्थिति वाला मालदीव विश्व मानचित्र पर बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। लक्षद्वीप प्रशासन नीति आयोग के साथ मिलकर मिनिकॉय, कादमात और सुहेली में मालदीव की तर्ज पर पर्यटन के विकास के लिए तीन पर्यावरण हितैषी पर्यटन वाटर विला परियोजना विकसित कर रहा है।

भाषा

निवासियों ने “जनविरोधी” कदम उठाने के मुद्दे पर को वापस बुलाने और एक मसौदा कानून को रद्द करने की मांग को लेकर पानी के भीतर विरोध प्रदर्शन किया और अपने घरों के बाहर 12 घंटे का अनशन किया।

प्रदर्शनकारियों ने “” के बैनर तले अरब सागर के भीतर और अपने घरों के बाहर “एलडीएआर कानून वापस लो” तथा “लक्षद्वीप के लिए न्याय” लिखी हुई तख्तियां प्रदर्शित की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू