लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप प्रशासन ने कांग्रेस के सांसदों को एंट्री देने से किया इंकार, कहा-द्वीप समूह में फैल सकता है कोविड

By वैशाली कुमारी | Updated: July 4, 2021 21:55 IST

लक्षद्वीप प्रशासन ने शनिवार को कांग्रेस के सांसदों को द्वीप समूह आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलक्षद्वीप प्रशासन ने कांग्रेस सांसदों को द्वीप समूह में आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।प्रशासन ने कहा कि संभावना है कि लोगों से मिलने के कारण द्वीप समूह पर कोविड फैल सकता है।

लक्षद्वीप प्रशासन ने शनिवार को कांग्रेस के सांसदों को द्वीप समूह आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि राजनीतिक कार्यवाई  के लिए उनकी इस यात्रा से शांतिपूर्ण माहौल में बाधा पैदा होगी।

इस द्वीप समूह में लक्षद्वीप विकास प्राधिकरण विनियमन के मसौदे को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं जवाबी हमला करते हुए अब कांग्रेस ने इस मामले में कहा है कि अगर नेताओं को लक्षद्वीप आने की अनुमति नहीं दी गई तो ये मुद्दा हाईकोर्ट तक जाएगा।

प्रफुल खोड़ा के लक्षद्वीप का प्रशासक बनने के बाद उनका लगातार विरोध हो रहा है। गुजरात के पूर्व गृह मंत्री का उनकी कार्यशैली को लेकर विरोध किया जा रहा है। 

बता दें कि प्रशासन ने बयान दिया है कि ऐसी भी संभावना है कि ये नेता द्वीप समूह के बहुत सारे लोगों से मिलेंगे जिससे द्वीप समूह में कोविड फैल सकता है। लक्षद्वीप में अतिरिक्त जिलाधिकारी एस असकर अली ने अपने आदेश में कांग्रेस नेताओं टी एन प्रतापन, हिबी इडेन और ऑल इंडिया फिशरमैन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार को द्वीप पर आने की एंट्री नहीं दी और कहा कि उनकी यात्रा से द्वीप समूह के लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस के सांसद टीएन प्रतापन ने कहा है, 'कलेक्टर का कहना है कि अगर हम द्वीप समूह गए तो यह कानून व्यवस्था का मसला होगा। कैसे? यह सवाल उठाते हुए उन्होनें आगे कहा कि अपने साथी नागरिकों से मिलना कानून व्यवस्था बिगाड़ना नहीं है। हम लक्षद्वीप प्रशासक के सामने यह मुद्दा उठा रहे हैं। अगर उन्होंने भी यही जवाब दिया तो हम हाईकोर्ट तक जाएंगे और संसद में लक्षद्वीप का यह मुद्दा उठाएंगे।'

टॅग्स :लक्षद्वीपकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे