लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप प्रशासन ने फिल्मकार आयशा सुल्ताना पर लगाया गृह पृथक-वास नियमों के उल्लंघन का आरोप

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:47 IST

Open in App

कोच्चि, 22 जून लक्षद्वीप प्रशासन ने फिल्मकार आयशा सुल्ताना पर गृह पृथक-वास के अनिवार्य नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और दोबारा ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

फिल्मकार सुल्ताना पर राजद्रोह का मामला दर्ज है।

जिलाधिकारी एस असकर अली ने सुल्ताना को भेजे नोटिस में आरोप लगाया कि जहां वह ठहरी थीं, वह उस स्थान से बाहर निकलीं, सार्वजनिक स्थानों पर गईं और लोगों से बातचीत की और इस प्रकार से उन्होंने द्वीपसमूह में 12 मई से लागू सात दिन के गृह पृथक-वास के अनिवार्य नियम का उल्लंघन किया है।

सुल्ताना को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया था ,जिसपर वह 19 जून को कवरत्ती पहुंचीं।

लक्षद्वीप प्रशासन ने सुल्ताना के खिलाफ उस समय राजद्रोह का मामला दर्ज किया था जब वह केरल में थीं।

द्वीपसमूह की निवासी सुल्ताना कवरत्ती पुलिस द्वारा तलब किए जाने के बाद वहां पहुंचीं।

प्रशासन ने कहा कि सुल्ताना को उनके खिलाफ मामले में पूछताछ के लिए ही अनिवार्य पृथक-वास प्रावधान से छूट मिली थी। उसने आरोप लगाया कि सुल्ताना ने घर में अलग-थलग रहने संबंधी निर्देशों का उल्लंघन किया और सार्वजनिक स्थानों में घूमी-फिरीं,लोगों से बातचीत की, ‘फर्स्ट लाइन ट्रीटमेंट सेंटर’ गईं और संक्रमितों से बातचीत की।

लक्षद्वीप प्रशासन ने इन गतिविधियों को ‘‘गैरकानूनी’’ बताया और अपने नोटिस में कहा,‘‘ इस लिए आपको आगाह किया जाता है कि अगर आपने दोबारा पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन किया तो आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी...।’’

गौरतलब है कि सुल्ताना के खिलाफ कवरत्ती पुलिस ने नौ जून को उस वक्त मामला दर्ज किया जब उन्होंने कथित तौर पर कहा कि केन्द्र ने लक्षद्वीप के लोगों के खिलाफ जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने सात जून को मलयालम समाचार चैनल पर प्रसारित एक परिचर्चा में यह बात कही थी। भाजपा के एक नेता ने सुल्ताना के खिलाफ शिकायत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस