लाइव न्यूज़ :

लक्मे फैशन वीक और एफडीसीआई अक्टूबर में प्रस्तुत करेंगे दूसरा संयुक्त फैशन शो

By भाषा | Updated: September 19, 2021 14:04 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर अपने पहले संयुक्त फैशन वीक की सफलता के बाद फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) और लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) एक बार फिर साथ आ रहे हैं और इस बार अक्टूबर में प्रत्यक्ष रूप से और डिजिटल माध्यम के जरिए संयुक्त फैशन शो 'फिजिटल' का आयोजन किया जायेगा।

दिग्गज फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी एक भव्य डिजिटल शो के साथ फैशन गाला की शुरुआत करेंगे।

अनामिका खन्ना, पंकज और निधि, मोनिशा जयसिंह और श्वेता बच्चन द्वारा एमएक्सएस, पायल जैन, अभिषेक गुप्ता, रीना ढाका, राणा गिल, मोनिका और करिश्मा द्वारा जेड, श्रुति संचेती, अर्पिता मेहता, चोल, निधि यश, ट्रॉय कोस्टा तथा जे जे वालया जैसे प्रमुख डिजाइनर संयुक्त फैशन सप्ताह के दौरान अपनी रचनाएं पेश करेंगे।

फैशन उद्योग में बड़े नामों के अलावा इस संयुक्त फैशन सप्ताह में दिल्ली, मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से उभरते हुए प्रतिभाशाली डिजाइनर भी फैशन के क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता और अपनी रचनात्मकता के जरिए भी ध्यान आकर्षित करेंगे।

एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि उनका मानना है कि लैक्मे फैशन वीक और राइज वर्ल्डवाइड के साथ सहयोग फैशन उद्योग से जुड़े सभी लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम बनाएगा।

सेठी ने एक वक्तव्य में कहा, “लक्मे फैशन वीक के साथ हमारी साझेदारी ने इस सीजन में भी एक संयुक्त कार्यक्रम पेश करने के लिए भौगोलिक सीमाओं की बाध्यता को पीछे धकेल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय फैशन उद्योग को अधिक समग्र रूप से देखने में मदद मिलेगी। यह एफडीसीआई और एलएफडब्ल्यू दोनों को ही रचनात्मक्ता और फैशन का व्यवसाय क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल