लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर यातायात कुछ समय हुआ प्रभावित, नोएडा सीमा पर सघन जांच

By भाषा | Updated: October 4, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर लखीमपुर खीरी में हिंसा के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 और 24 को बंद किए जाने के कारण दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गाजीपुर सीमा की तरफ जाने वाले यातायात को कुछ समय के लिए दूसरी तरफ मोड़ दिया।

यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यातायात के लिए उपलब्ध रास्तों के बारे में लोगों को अवगत कराया। एक ट्वीट में कहा गया कि दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले यातायात को अक्षरधाम सेतु से नोएडा और विकास मार्ग से गाजियाबाद की तरफ मोड़ा गया है। रोड नंबर-57ए पर यातायात को शाहदरा, आनंद विहार और गाजियाबाद के लिए हसनपुर करकरी मोड़ की ओर कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने ट्वीट में कहा कि गाजीपुर चौराहे से आनंद विहार, रोड नंबर 56 के रास्ते भोपुरा बॉर्डर गाजियाबाद, मुर्गा मंडी चौराहे से डॉ हेडगेवार मार्ग और फिर नाला रोड से यूपी गेट गाजियाबाद के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है।

करीब 45 मिनट बाद एक अन्य ट्वीट में यातायात पुलिस ने यात्रियों को सूचित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को फिर से खोल दिया गया है और सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा-दिल्ली के बॉर्डर पर सख्त जांच शुरू कर दी है। डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर तथा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जांच के कारण काफी लंबा जाम लग गया। लखीमपुर कांड के पीड़ितों से मिलने के लिए दिल्ली से कई दलों नेताओं की यात्रा के मद्देनजर उन्हें रोकने के लिए पुलिस एक-एक वाहन की जांच कर रही है।

गौतम बुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश पी शाहा ने बताया कि नोएडा-डीएनडी टोल बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है