लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: एसकेएम ने 11 अक्टूबर तक अजय मिश्रा को नहीं हटाने पर प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने रविवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि लखीमपुर हिंसा के मामले में 11 अक्टूबर तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से नहीं हटाया गया और गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू करेगा।

इससे पहले एसकेएम ने कहा था कि सरकार के पास मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय है और ऐसा नहीं हुआ तो मोर्चा लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू करेगा।

केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे 40 किसान संगठनों के संघ एसकेएम ने कहा, ‘‘अजय मिश्रा केंद्र सरकार के मंत्री पद पर हैं, इसलिए स्पष्ट रूप से न्याय के साथ समझौता हो रहा है।’’

उसने कहा, ‘‘एसकेएम भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देता है कि उसके द्वारा दी गयी 11 अक्टूबर की समयसीमा समाप्त होने वाली है। लखीमपुर कांड में सभी दोषियों की गिरफ्तारी के साथ अजय मिश्रा की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी का इंतजार है।’’

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में शनिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया और लखीमपुर खीरी की जिला जेल की पृथकवास बैरक में रखा गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन