लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने पर एसकेएम ने योगेन्द्र यादव को निलंबित किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 00:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए एक भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव को बृहस्पतिवार को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया।

यादव संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की कोर समिति के सदस्य रहे हैं। मोर्चा केन्द्र के तीन नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है।

एक वरिष्ठ किसान नेता ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की आम सभा में इस आशय का फैसला लिया गया।

किसान नेता ने कहा, ‘‘अपनी बैठक में एसकेएम ने योगेन्द्र यादव को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (घटना) में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (यादव) संयुक्त किसान मोर्चा की बैठकों और अन्य गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।’’

यादव ने बृहस्पतिवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की आम सभा में हिस्सा लिया था।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। उनमें से चार किसान थे जिन्हें कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रहे वाहन ने कुचल दिया था। घटना से गुस्साए किसानों ने वाहनों में सवार कुछ लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

घटना में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ता और उनका ड्राइवर भी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट