लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: एसकेएम ने केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा को हटाने, उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को बुधवार को चेतावनी दी कि अगर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाने और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांगें लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों की ‘अंतिम अरदास’ तक पूरी नहीं हुई तो वह एक ‘‘बड़ा कार्यक्रम’’ शुरू करेगी।

मोर्चा ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी कांड में न्याय के लिए अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। मोर्चा ने एक बयान में कहा, ‘‘एसकेएम की केंद्र सरकार से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने, उनके बेटे की गिरफ्तारी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग अभी भी लंबित है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘एसकेएम ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकारों को एक अल्टीमेटम जारी किया है कि अगर शहीदों की ‘अंतिम अरदास’ तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक बड़े कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से चार किसान थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अजय मिश्रा के बेटे के आशीष मिश्रा खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बयान में कहा गया, "एसकेएम ने मोदी सरकार को मंत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने या कड़े प्रतिरोध का सामना करने की चेतावनी दी है। मोर्चा लखीमपुर खीरी में चौंकाने वाले घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी की भी निंदा करता है।"

लखीमपुर खीरी कांड में घायल किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

एसकेएम ने कहा, ‘‘मौके से वीडियो क्लिप स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि विर्क पर वाहन द्वारा पीछे से हमला किया गया था, जब वह शांति से सड़क पर चल रहे थे, और बाद में, जब खून बह रहा था और चकित अवस्था में वह सड़क पर पड़े थे, अन्य लोग उनकी मदद करने के लिए दौड़ रहे थे।’’

मोर्चा ने कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना एक "क्रूर मजाक" है और मांग की कि मामला तुरंत वापस लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए