लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: प्रियंका गांधी ने मारे गये किसानों एवं पत्रकार के परिजनों से संवेदना प्रकट की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:30 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), पांच अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजनों से मंगलवार को फोन पर बात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रियंका गांधी ने सीतापुर अतिथि गृह से फोन किया, जहां उन्हें हिरासत में रख गया है। लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गये चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए खीरी जा रहीं कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी को पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया था।

प्रियंका गांधी ने हिंसा में मारे गये किसानों और एक स्थानीय पत्रकार के परिजनों से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को भड़की हिंसा में मारे गए आठ लोगों में रमन कश्यप नामक 28 वर्षीय एक पत्रकार भी शामिल है।

प्रियंका गांधी ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता के फोन पर कश्यप के पिता से बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का वादा किया। कश्यप लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील के रहने वाले थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतीश अनेजा और कुछ अन्य कांग्रेसी कश्यप के घर गए और उनके पिता की अपने मोबाइल फोन के जरिए प्रियंका गांधी से बात कराई।

अनेजा ने बताया कि प्रियंका गांधी ने कश्यप की मौत पर खेद जताया और परिवार को हरसंभव मदद देने का वादा किया।

कांग्रेस नेता ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने रविवार की घटना में मारे गये बहराइच के दलजीत सिंह (42), मटेरा तहसील के गुरविंदर सिंह (22) तथा लखीमपुर खीरी जिले के पलिया के लवप्रीत सिंह (19) और धौरहरा तहसील के नछत्तर सिंह (60-65) के परिजन से भी फोन पर बातचीत कर संवेदना प्रकट की और उनके संघर्ष में उनका साथ निभाने का वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया