लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा : प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय सुनिश्चित करने के लिए कहें : चन्नी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह उत्तर प्रदेश सरकार से कहें कि लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए वह कदम उठाएं।

इस सिलसिले में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को यहां एक ज्ञापन सौंपा गया। चन्नी ने घटना की निंदा करते हुए संवाददाताओं से कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

राज्यपाल से ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजने की अपील करते हुए चन्नी ने तीनों कृषि कानूनों की जल्द समीक्षा करने और उन्हें वापस लेने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसान क्षुब्ध हैं।

चन्नी ने कहा कि वह उनके (प्रधानमंत्री) संज्ञान में लाना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा की घटना ने ‘‘सबकी चेतना को झकझोर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि यह ज्यादा दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हमारे ‘अन्नदाताओं’ की जिंदगी चली गई जो कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

चन्नी ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि इस ‘‘जघन्य कृत्य’’ के वास्तविक अपराधियों का पर्दाफाश होना चाहिए, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली या ऊंचे संपर्क वाले क्यों न हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता