लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा : हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने मौन व्रत रखा, अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में सोमवार को सिरसा में मौन व्रत रखा तथा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के सिलसिले में मंत्री के पुत्र आशीष को शनिवार को गिरफ्तार किया था। तीन अक्टूबर की हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी थी। आशीष को शनिवार देर रात एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सिरसा में विरोध प्रदर्शन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शैलजा ने कहा कि पार्टी गृह राज्य मंत्री को हटाए जाने की मांग कर रही है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि तीन अक्टूबर की हिंसा में निर्दोष लोगों की मौत हो गयी और घटना के करीब एक हफ्ते बाद मंत्री के पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह