लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा : किसान 12 अक्टूबर को ‘शहीद किसान दिवस’ मनाएंगे

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हाल में लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को ‘शहीद किसान दिवस’ मनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

40 से अधिक कृषक संगठनों के संघ संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने देश भर के किसान संगठनों और प्रगतिशील समूहों से अपील की कि देश भर में प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर यह दिवस मनाएं और इसके बाद शाम में मोमबत्ती जलाएं।

बयान में कहा गया, ‘‘12 अक्टूबर (कल) को एसकेएम के आह्वान पर शहीद किसान दिवस मनाया जाएगा। लखीमपुर खीरी नरसंहार के शहीदों का ‘अंतिम अरदास’ कल तिकुनिया के साहेबजादा इंटर कॉलेज में होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धांजलि सभा में हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।’’

एसकेएम ने लोगों से अपील की कि मंगलवार शाम आठ बजे अपने घरों के बाहर पांच मोमबत्तियां जलाएं।

संगठन ने भाजपा सांसद अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आश्चर्य जताया जिनके वाहन ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कथित तौर पर रौंदा था।

इसने कहा, ‘‘यह मोदी सरकार के लिए शर्मनाक है कि अजय मिश्रा टेनी को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है। काफिले में शामिल उनके वाहन से निर्दोष लोगों की हत्या की थी।’’

संगठन ने कहा कि किसान 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन भाजपा नेताओं के पुतले जलाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos