लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: घटना के विरोध में दिल्ली कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता मौन व्रत पर बैठे

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी में हिंसा के विरोध में सोमवार को यहां उपराज्यपाल कार्यालय के निकट ‘मौन व्रत’ पर बैठे और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी कुमार तथा कृष्णा तीरथ भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे जिनमें से चार किसान थे। किसान कथित तौर पर एक वाहन से कुचल गए थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे। इसके बाद गुस्साए किसानों ने वाहनों में सवार कुछ लोगों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। मरने वालों में भाजपा के दो कार्यकर्ता और वाहन चालक शामिल हैं।

अनिल कुमार ने प्रदर्शन शुरू करने से पहले कहा, ‘‘कांग्रेस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों एवं उप राज्यपालों के कार्यालयों के बाहर ‘मौन व्रत सत्याग्रह’ कर रही है। हम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जो लखीमपुर में हुई घटना की जांच को प्रभावित कर सकते हैं।’’

युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी जंतर मंतर पर भी ‘मौन व्रत’ पर बैठे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्याओं ने उन्हें ब्रिटिश शासन की याद दिला दी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है ताकि किसानों में भय का माहौल उत्पन्न हो।’’

इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी भैया पवार, सचिव मुकेश कुमार, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए