लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: बीकेयू प्रमुख ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता यूपी के ग्रामीण इलाकों का दौरा नहीं करें

By भाषा | Updated: October 4, 2021 14:13 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), चार अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में नहीं जाने के लिए कहा है।

सिसौली में रविवार रात बीकेयू मुख्यालय में एक किसान पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंसा भड़का कर किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि किसान गुस्से में हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में न जाएं।

किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत के बाद टिकैत की यह टिप्पणी आई है। उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखीमपुर यात्रा से पहले हुई इस घटना में मृतकों में किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से चार कार में सवार व्यक्ति हैं, जो प्रत्यक्ष तौर पर उप्र के मंत्री का स्वागत करने आए भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिले का हिस्सा थे। ऐसे आरोप हैं कि इनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं चार अन्य किसान हैं।

किसान नेताओं ने दावा किया है कि मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा उन कार में से एक में सवार थे, जिसने उप मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी चढ़ा दी। हालांकि, मंत्री अजय मिश्रा का कहना है कि वह और उनके बेटे घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे और उनके पास इसे साबित करने के लिए तस्वीरें और वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद है।

इसी बीच बीकेयू कार्यकर्ताओं ने रविवार रात लखीमपुर खीरी घटना के खिलाफ धरना दिया और शामली जिले में एक सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शामली के जिला अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो