लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा : न्याय सुनिश्चित करने के लिये बादल ने मोदी से हस्तक्षेप की अपील की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को केंद्र की ‘‘असंवेदनशीलता और निष्क्रियता’’ पर आश्चर्य प्रकट करते हुये लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग की।

बादल के प्रधान सलाहकार हरचरण सिंह बैंस ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है ।

ट्वीट में कहा गया, ‘‘लखीमपुर में निर्दोष किसानों की नृशंस हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और निष्क्रियता से स्तब्ध हूं ।’’

बादल के हवाले से ट्वीट कर बैंस ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि दोषी चाहे जो भी हों, उन्हें उचित सजा मिले ।’’

लखीमपुर में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी ।

किसान नेताओं ने दावा किया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र एक कार में थे, जिससे उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों को कथित रूप से कुचल दिया था ।

सोमवार को पुलिस ने आशीष एवं अन्य के खिलाफ के खिलाफ किसानों की हुयी मौत के संबंध में मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित