लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा : चार आरोपियों की तीन दिन की पुलिस हिरासत मंजूर

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:05 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 21 अक्टूबर लखीमपुर खीरी की एक स्थानीय अदालत ने जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की तीन दिन की पुलिस हिरासत की अर्जी बृहस्पतिवार को मंजूर कर ली।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने यहां बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम की अदालत ने तिकोनिया हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए सुमित जायसवाल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नंदन सिंह बिष्ट और शिशुपाल को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजने की अर्जी स्वीकार कर ली है।

उन्होंने बताया कि इन चारों आरोपियों को पिछली 19 अक्टूबर को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे। इन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने की अर्जी उसी दिन अदालत में पेश की गई थी, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई।

यादव ने बताया कि सुनवाई के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में देने की मंजूरी दे दी।

उन्होंने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा तीन अन्य आरोपियों अंकित दास, लतीफ और शेखर भारती को पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस हिरासत में देने की अर्जी दाखिल की गई है जिसपर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि गत तीन अक्टूबर को जिले के तिकोनिया इलाके में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं