लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: सिद्धू उत्तर प्रदेश के लिए मार्च लेकर निकले, की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अक्टूबर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

लखीमपुर खीरी में रविवार को चार किसानों को कथित तौर पर गाड़ी से कुचलकर मारने के सिलसिले में अजय मिश्रा के बेटे पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए मामले में अपने बेटे की संलिप्तता से इनकार किया है।

सिद्धू ने किसानों के मारे जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को पंजाब से लखीमपुर खीरी के लिए विरोध मार्च शुरू किया। राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता यहां मोहाली में जमा हुए और अपने-अपने वाहनों में लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गये।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी कुछ देर के लिए सिद्धू के साथ शामिल हुए।

सिद्धू ने 28 सितंबर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ कि क्या उनका इस्तीफा वापस ले लिया गया है।

बृहस्पतिवार को मार्च निकालने से पहले सिद्धू ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस और पार्टी विधायक मजबूती से किसानों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी मिश्रा के बेटे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘यह लड़ाई हमारे किसानों के लिए है। अगर उत्तर प्रदेश पुलिस केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं करती तो मैं भूख हड़ताल पर जाऊंगा। यह मेरा वचन है।’’

बाद में उन्होंने कहा, ‘‘अगर कल (शुक्रवार) तक गिरफ्तारी नहीं हुई या वह जांच में शामिल नहीं होते तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा।’’

सिद्धू ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वद्रा और राहुल गांधी को ‘लोकतंत्र का रक्षक’ बताया।

इससे पहले पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी जाने के रास्ते में उन्हें जहां भी रोका गया, वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि वे रास्ते में रोके जाने पर गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग