लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: शिवसेना किसानों के समर्थन में 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद में लेगी हिस्सा

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:33 IST

Open in App

मुंबई, नौ अक्टूबर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र में बंद में पूरी ताकत से भाग लेगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता नवाब मलिक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जगाना जरूरी है। राउत ने कहा कि इस लड़ाई में किसान अकेले नहीं हैं और उनके साथ एकजुटता दिखाने की प्रक्रिया महाराष्ट्र से शुरू होनी चाहिए।

शिवसेना नेता ने कहा कि उन्होंने राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विपक्ष की एक संयुक्त रणनीति की आवश्यकता पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र के नेतृत्व का पालन करना चाहिए।

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों से कथित तौर पर कुचले जाने से चार किसानों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इन वाहनों में सवार कुछ लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos