लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसाः सचिन पायलट और प्रमोद कृष्णम हिरासत में, मुरादाबाद में रोका, कहा- लोकतंत्र पर हमला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 6, 2021 21:59 IST

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जोर देकर कहा, ‘‘सत्याग्रह की राह पर चलकर हम न्याय की आवाज उठाते रहेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा मुरादाबाद में रोक दिया गया है।उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।‘‘सत्याग्रह की राह पर चलकर हम न्याय की आवाज उठाते रहेंगे।’’

मुरादाबादः राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लखीमपुर खीरी जाते समय पुलिस ने मुरादाबाद में हिरासत में ले लिया। पायलट के मुताबिक, उनके साथ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी हिरासत में लिया गया है। वह और आचार्य प्रमोद कृष्णम सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी जा रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘मुझे और आचार्य प्रमोद जी को हिरासत में ले लिया गया है। हम सिर्फ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जा रहे थे।’’ इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘लखीमपुर खीरी जाते समय मुझे व आचार्य प्रमोद जी को उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा मुरादाबाद में रोक दिया गया है। लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों को कुचलकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।’’

कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, ‘‘सत्याग्रह की राह पर चलकर हम न्याय की आवाज उठाते रहेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को भी लखीमपुर खीरी जाते हुए सोमवार सुबह हिरासत में लिया गया था और इसके बाद से उनको सीतापुर के पीएसी परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।

राहुल गांधी बुधवार को सीतापुर पहुंचे और उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसBJPउत्तर प्रदेशसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह