लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जींद में किसानों ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:02 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को हुई हिंसा की घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर सोमवार को यहां किसानों ने लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें फांसी देने की मांग की।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

यहां प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की किसानों के खिलाफ एक कथित टिप्पणी की भी निंदा की। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खट्टर ने भाजपा समर्थकों को आंदोलनकारी किसानों पर कथित तौर पर लाठियों से हमला करने को कहा था।

पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी की घटना से नाराज किसानों ने कुछ मार्गों को अवरूद्ध कर दिया। जींद-करनाल मार्ग आधा घंटा, जींद-बरवाला मार्ग पांच घंटा और जींद-हिसार मार्ग साढे़ पांच घंटे बाधित रहा।

इस बीच, सर्वजातीय कंडेला खाप ने एक बैठक कर लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना में चार किसानों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे