लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: ई. करीम ने अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर माकपा के राज्यसभा सदस्य ई. करीम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और यह आरोप लगाते हुए अजय कुमार मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में "किसानों के खिलाफ हमले में उनकी सीधी संलिप्तता" है।

चार किसानों के मारे जाने की घटना को ‘‘भयानक’’ करार देते हुए करीम ने दावा किया कि ‘‘सायरन बजाते काफिले को किसानों के बीच से गुजारने और उन्हें मार डालने का स्पष्ट वीडियो सबूत है।’’

रविवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में चार किसान थे, जो कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से कुचल गए। इसके साथ ही, अन्य भाजपा कार्यकर्ता और एक चालक था जिन्हें प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर वाहनों से खींच लिया गया था और पीट-पीट कर मार डाला गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

माकपा के राज्यसभा सदस्य करीम ने कहा कि मंत्री ने ‘‘कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ 25 सितंबर को उत्तेजक भाषण देकर धमकी दी और हिंसा भड़काई तथा ऐसा करके सभी लोकतांत्रिक मानदंडों और इस देश के लोगों के प्रति जिम्मेदारी का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हत्याओं के बाद भी, जिसमें उनका बेटा शामिल था, मंत्री ने किसानों पर आरोप लगाते हुए अत्याचार को सही ठहराया।’’

माकपा नेता ने कहा कि उनके गृह राज्य मंत्री के रूप में बने रहने से इस घटना की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं आपसे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को ... बर्बर अत्याचार में उनकी सीधी जिम्मेदारी के लिए .... तत्काल पद से हटाने की मांग करता हूं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी