लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने जम्मू में किया मौन प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:21 IST

Open in App

जम्मू, 11 अक्टूबर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में सोमवार को राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की।

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख जीए मीर, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस मौन धरने में शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथ में तख्तियां थीं जिन पर ‘‘ गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करो’’ और ‘‘कश्मीर में नागरिकों की हत्याएं बंद करो’’ आदि लिखे हुए थे।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को किसानों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अजय मिश्रा के बेटे आशीष को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात को आशीष को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह मौन धरना प्रदर्शन मंत्री को बर्खास्त करने के लिए दबाव बनाने के वास्ते पार्टी द्वारा चलाए जा रहे, राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?