लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसाः कांग्रेस ने कहा-अजय मिश्र टेनी का घर कब बुलडोजर से गिराया जायेगा मुख्यमंत्री जी?

By शीलेष शर्मा | Updated: October 4, 2021 18:18 IST

Lakhimpur Kheri Violence Updates: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा में चार किसानों की मौत की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा और मांग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने के साथ उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देमहासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को भी गैरकानूनी कदम करार दिया।पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।घटना को लेकर मंगलवार को देश भर में जिला अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करेगी।

नई दिल्लीः लखीमपुर खीरी में मारे गये किसानों के मुद्दे पर समूचा विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरने में जुट गया है। कांग्रेस ने कड़ा कदम उठाते हुये पूरे प्रदेश में किसानों को साथ लेकर योगी सरकार के विरोध की योजना भी बना डाली है।

पूरे मामले में लिप्त गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा को मोदी मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे तथा उनके और उनके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ किया जाये। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर योगी सरकार से सवाल पूछे। अजय मिश्र टेनी का घर कब बुलडोजर से गिराया जायेगा?अजय मिश्र टेनी से वसूली के पोस्टर चौक-चौराहों पर कब लगेंगे? उप्र जानना चाहता है मुख्यमंत्री जी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बातचीत में दावा किया, ‘‘लखीमपुर की घटना से तय है कि भाजपा को किसान बिल्कुल पसंद नहीं हैं। वह किसानों को कुचल देना चाहती है। यह सरकार का तानाशाही वाला रुख है।’’ बघेल ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया, ‘‘‘मैंने लखनऊ जाना चाहा तो मुझे वहां उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

विभिन्न दलों के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया या फिर गिरफ्तार कर लिया गया। क्या उत्तर प्रदेश में आम नागरिक के अधिकार छीन लिए गए हैं? क्या उत्तर प्रदेश में जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह साधारण घटना नहीं, बल्कि सीधे-सीधे हत्या है। सबसे पहले गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए। एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।’’

योगी और मोदी की तुलना जनरल डायर से की तथा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र ,संविधान और मानव मूल्यों को नष्ट करने पर उतारू हो चुकी है। हाथरस की घटना के बाद अब राज्य सरकार की जाँच पर भरोसा नहीं रह गया है। सरकार जाँच के नाम पर मिश्रा और उनके बेटे को बचाने में लगी है।

अतः पूरे मामले की जाँच सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायधीश की अध्यक्षता में हो साथ ही मृतक किसानों के परिवारों को एक -एक करोड़ का मुआब्जा दिया जाये। सीताराम येचुरी ,अखिलेश यादव ,मायावती सहित समूचा विपक्ष योगी -मोदी सरकार को घेरने में जुट गया है क्योंकि कुछ ही महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं ,नतीजा कोई दल इस मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं है।

उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले लखीमपुर खीरी रवाना हुयीं लेकिन पुलिस ने बल पूर्वक उनको सीतापुर में ही हिरासत में ले लिया बाबजूद इसके प्रियंका लखीमपुर खीरी जाने पर अड़ गयी हैं और हिरासत की जगह ही अनशन पर बैठ गयीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ,प्रमोद तिवारी को सुबह ही घर में नज़रबंद कर दिया गया है। 

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है, किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है।’’ प्रियंका को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रियंका, मैं जानता हूं कि तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने का आरोप लगाया और कहा कि इतनी बड़ी घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आना ‘शर्मनाक’ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रियंका जी को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में लिया गया है।

जिन पुलिस वालों ने उनके साथ बदसलूकी की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि प्रियंका गांधी जी को रिहा किया जाए और उन्हें किसानों के परिवारों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी जाने दिया जाए। मारे गए किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए।’’

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्यालखनऊकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां