लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसाः एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को रोका, विरोध में धरने पर बैठे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2021 14:53 IST

Lakhimpur Kheri violence: लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी कई घंटे से भी अधिक समय पुलिस अभिरक्षा में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल का पहले लखनऊ पहुंच कर लखीमपुर खीरी और सीतापुर जाना था।किसानों को ‘अपनी गाड़ी से कुचलने वाले’ उनके पुत्र की गिरफ्तार क्यों नहीं हुई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वहां रोक दिया गया हैं।

लखनऊः लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर विपक्ष ने योगी और मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है। छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "मैं सीतापुर में प्रियंका गांधी जी से मिलने के लिए लखनऊ आया था। लेकिन मुझे एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और किसानों को ‘अपनी गाड़ी से कुचलने वाले’ उनके पुत्र की गिरफ्तार क्यों नहीं हुई।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाने के लिये लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (अमौसी) पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वहां रोक दिया गया हैं और इसके विरोध में कांग्रेस नेता एयरपोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गये हैं।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया, '' (छत्तीसगढ़ के) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर दोपहर करीब पौने दो बजे पहुंचे । उनसे निवेदन किया गया है कि वह वापस लौट जायें क्योंकि लखीमपुर खीरी में स्थिति अभी सामान्य नहीं हैं ।''

ठाकुर ने कहा, ' मुख्यमंत्रीजी से निवेदन किया गया हैं कि वह वापस लौट जायें ।'' उधर इस घटना के बाद बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा, ‘‘मैं लखीमपुर खीरी नहीं जा रहा हूं। मैं उप्र कांग्रेस कार्यालय जाऊंगा, जहां मुझे एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करना है।’’

इससे पहले बघेल ने कहा कि वह प्रियंका गांधी से मिलने आये थे और उसके बाद वहां से लौटना चाहता था लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया हैं और अब मैं यही बैठा रहूंगा । अमौसी एयरपोर्ट पर बघेल को लेने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और पी एल पुनिया को अंदर परिसर में जाने नहीं दिया गया। बघेल का पहले लखनऊ पहुंच कर लखीमपुर खीरी और सीतापुर जाना था तथा लखनऊ में उनकी पत्रकार वार्ता थी।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाप्रियंका गांधीभूपेश बघेलकांग्रेसBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल