लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: बादल ने कहा कि शाह और आदित्यनाथ से मिलेगा शिअद प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:22 IST

Open in App

अमृतसर, छह अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनसे लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध करेगा।

बादल ने कहा कि शिअद ने पहले ही शाह को पत्र लिखकर बैठक के लिए समय मांगा है और वह पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

शिअद अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि एक अलग पार्टी प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों पर ''भयानक'' हमले के अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई। मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने कथित तौर पर उन्हें कुचल दिया था। अन्य चार पीड़ितों में दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीट कर मार डाला।

बादल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को भी मृतक किसानों के परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री से पार्टी लाइन से ऊपर उठकर कार्रवाई करने की अपील करता हूं। यह विश्वसनीयता का मुद्दा है। लोगों का आरोप है कि अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लोग चाहते हैं कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, चाहे वे कितनी भी ऊंची हैसियत वाले हों।''

उन्होंने कहा कि अकाली दल का एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेगा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा।

उन्होंने कहा, ''पहले भी एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश भेजा गया था, लेकिन उसे गाजियाबाद सीमा पर रोक दिया गया था।''

रविवार की हिंसा के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह