लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा बोले- साजिश रची गई, गाड़ी से खींच-खींच कर कार्यकर्ताओं की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2021 13:34 IST

Lakhimpur Kheri UPDATES: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित किए जा रहे एक कार्यक्रम में शिरकत करने के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। आरोप है कि मिश्रा के बेटे आशीष ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे उनकी मौत हुई।

लखीमपुर खीरीः लखीमपुर खीरी मामले को लेकर निशाने पर आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने इस घटना में अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। मिश्रा ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें लगता है कि इस मामले में उनके खिलाफ साजिश की गई है।

उन्होंने कहा, “प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच छुपे कुछ अराजक तत्वों ने वारदात के दौरान घायल हुए लोगों को पीट-पीटकर उनसे कहा कि तुम मंत्री का नाम लो।” मिश्रा ने यह भी कहा, “मेरे बेटे पर भी आरोप लगाने का प्रयास किया गया है। जिस तरह गाड़ी से खींच-खींच कर हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की गई, यह हो सकता है कि मेरे बेटे की हत्या की योजना रही हो।”

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ में बहराइच, पीलीभीत तथा कुछ अन्य जिलों के लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। ऐसा लगता है कि पहले से ही कोई साजिश रची गई थी। मिश्रा ने कहा, “मेरी प्रशासन और मुख्यमंत्री जी से मांग है कि हमारे जो कार्यकर्ता मारे गए हैं, उनके परिजन को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और घटना की चाहे न्यायिक जांच, सीबीआई जांच या किसी भी तरह की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने एक सवाल पर कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि रविवार को हुई वारदात में किसानों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से संबंधित सवाल पर मिश्रा ने कहा, “इस एफआईआर का कोई औचित्य नहीं है और अगर मुकदमा दर्ज किया गया है तो यह गलत तथ्यों पर आधारित होगा। मुझे शासन पर पूरा विश्वास है। जब जांच में सुबूत सामने आएंगे तो स्थिति अपने आप साफ हो जाएगी।”

सरकार से अपनी बर्खास्तगी की भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत की मांग के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, “राकेश टिकैत लगातार इस देश में अस्थिरता फैलाने का काम कर रहे हैं। वह ऐसी हर घटना पर राजनीति करते हैं। ऐसे में उन्हीं पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।”

गौरतलब है कि रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित किए जा रहे एक कार्यक्रम में शिरकत करने के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि मिश्रा के बेटे आशीष ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे उनकी मौत हुई। इस मामले में आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाBJPयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया