लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसाः राहुल और प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत, भारी दबाव के बाद झुकी योगी सरकार

By शीलेष शर्मा | Updated: October 6, 2021 14:00 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये जो यूपी में हो रहा है, किसानों को मारा जा रहा है, मगर इससे पहले हाथरस में भी हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में व्यवस्थित ढंग से ये एक नए तरीके की राजनीति हो रही है।अपराधी जो करना चाहें कर सकते हैं, फिर बलात्कार हो या किसानों की हत्या हो।समूचा विपक्ष गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग पर अड़ गया है। 

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की बुधवार को इजाजत दे दी।

 

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इससे पहले राहुल की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं दी थी।

तीखे हमलों के बाद आखिर कार मोदी सरकार को झुकने पर मज़बूर होना पड़ा। नतीजा राहुल और प्रियंका को राज्य सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने की इज़ाज़त दे दी। प्रियंका को जेल में रखने और उनके साथ की ज्यादितियों पर बोलते हुए राहुल ने दो टूक कहा हम डरने वाले नहीं है। हमने इनसे संघर्ष करना अपने परिवार से सीखा है, हम डरने वाले नहीं।

लखनऊ जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल साफ कर दिया कि उनकी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष के लिये तैयार है और न्याय के लिये मोदी -योगी सरकार पर दबाव बनायेंगे। राहुल के अलावा सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, अरविन्द केजरीवाल सहित समूचा विपक्ष गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग पर अड़ गया है। 

सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने के लिए लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया जाएगा। गांधी को लखीमपुर खीरी में गत रविवार को हुई हिंसा के बाद वहां जाते वक्त रास्ते में सोमवार को सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था।

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुये सीधा आरोप लगाया कि मोदी सरकार सुनियोजित षड्यंत्र के तहत आक्रमण कर उनकी आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार की मंशा हत्यारों को खुली छूट और निर्दोषों को जेल के अंदर करने की साफ़ हो चुकी है। 

मोदी सरकार ने संस्थानों पर पूरी तरह नियंत्रण कर खुले तौर पर उनका दुरुपयोग कर रही है। राहुल का इशारा उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार की ओर था, क्योंकि जिस विमान से राहुल को लखनऊ जाना था उनको उस विमान पर नहीं चढ़ने दिया।

उनके साथ जा रहे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और भूपेश बघेल के पीएनआर बिना बताये रद्द कर दिए गये। कांग्रेस पार्टी के अनुसार काफी हुज्जत के बाद राहुल को दूसरे विमान में यात्रा करने की इज़ाज़त दे दी गयी। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह सबकुछ उड्डयन मंत्रालय के इशारे पर किया गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करते हुए राहुल ने हिन्दुस्थान की आवाज़ को कुचलने के लिए दोषी करार दिया ,उनका तर्क था कि यह सब इस लिए किया जा रहा है ताकि किसानों के हितों को छीनने में सरकार कामयाब हो सके।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाराहुल गांधीप्रियंका गांधीलखनऊउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया