लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरीः पंचायत चुनाव के दौरान हुई थी बदसलूकी, कांग्रेस में शामिल सपा नेता रितु सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2021 22:14 IST

समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देरितु सिंह ने खेद जताया कि सपा का कोई नेता घटना के बाद उनसे मिलने नहीं गया।2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरे दिल से काम करने का भरोसा दिलाया।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

लखनऊः  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कथित दुर्व्यवहार की शिकार समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने शनिवार को बताया कि हालिया पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार और नामांकन के दिन भाजपा की मनमानी का शिकार हुई रितु सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं। गौरतलब है कि जुलाई में प्रियंका गांधी अपने उत्तर प्रदेश दौरे के बीच रितु सिंह समेत सपा की दो महिला कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी गईं थी जिनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

अंशु अवस्थी के मुताबिक रितु सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस और प्रियंका आम लोगों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ सकती हैं। रितु ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी जैसी नेता की जरूरत है इसलिए उनमें विश्वास व्यक्त करते हुए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं।

रितु सिंह ने खेद जताया कि सपा का कोई नेता घटना के बाद उनसे मिलने नहीं गया। उन्होंने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरे दिल से काम करने का भरोसा दिलाया। आरोप लगा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के नामांकन के दौरान रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता की साड़ियां खींची थीं जिसकी व्यापक आलोचना हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?