लखीमपुर खीरीः पंचायत चुनाव के दौरान हुई थी बदसलूकी, कांग्रेस में शामिल सपा नेता रितु सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2021 22:14 IST2021-09-11T22:13:53+5:302021-09-11T22:14:51+5:30

समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

Lakhimpur Kheri Panchayat elections bjp misbehavior SP leader ritu yadav joined Congress | लखीमपुर खीरीः पंचायत चुनाव के दौरान हुई थी बदसलूकी, कांग्रेस में शामिल सपा नेता रितु सिंह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

Highlightsरितु सिंह ने खेद जताया कि सपा का कोई नेता घटना के बाद उनसे मिलने नहीं गया।2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरे दिल से काम करने का भरोसा दिलाया।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

लखनऊः  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कथित दुर्व्यवहार की शिकार समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने शनिवार को बताया कि हालिया पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार और नामांकन के दिन भाजपा की मनमानी का शिकार हुई रितु सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं। गौरतलब है कि जुलाई में प्रियंका गांधी अपने उत्तर प्रदेश दौरे के बीच रितु सिंह समेत सपा की दो महिला कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी गईं थी जिनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

अंशु अवस्थी के मुताबिक रितु सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस और प्रियंका आम लोगों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ सकती हैं। रितु ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश को प्रियंका गांधी जैसी नेता की जरूरत है इसलिए उनमें विश्वास व्यक्त करते हुए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं।

रितु सिंह ने खेद जताया कि सपा का कोई नेता घटना के बाद उनसे मिलने नहीं गया। उन्होंने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरे दिल से काम करने का भरोसा दिलाया। आरोप लगा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के नामांकन के दौरान रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता की साड़ियां खींची थीं जिसकी व्यापक आलोचना हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

Web Title: Lakhimpur Kheri Panchayat elections bjp misbehavior SP leader ritu yadav joined Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे