लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी मामला: एसकेएम ने आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने की मांग की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की।

केन्द्र द्वारा पिछले सात सितंबर में पारित तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में लगातार प्रदर्शन जारी है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हो रहे प्रदर्शन में हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में चार किसान हैं।

एसकेएम ने एक बयान में आरोप लगाया कि मंत्री के वाहनों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। एसकेएम ने आशीष मिश्रा और उनके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इसने दावा किया कि मुक्रोन्या नानपारा के एक प्रदर्शनकारी गुरविंदर सिंह (20) की गोली लगने से मौत हो गई। पहले पोस्टमॉर्टम ने इसकी पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, एम्स, बीएचयू, पीजीआई के डॉक्टरों की एक टीम और बहराइच में एक वरिष्ठ फॉरेंसिक डॉक्टर द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग के तहत और एसकेएम प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

लखीमपुर खीरी कांड में गंभीर रूप से घायल हुए एसकेएम नेता तजिंदर विर्क का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित होने के बाद न्यूरो-सर्जरी प्रक्रिया के साथ ऑपरेशन किया गया। एसकेएम ने कहा कि उन्हें अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

एसकेएम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में लिए जाने की निंदा की। इसने पंजाब के लोगों को लखीमपुर खीरी आने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी निंदा की।

बयान में आरोप लगाया गया है, ऐसी खबरें आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने बहराइच जिले के लखीमपुर खीरी में मारे गए दो युवकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के इच्छुक किसानों को अन्य जगहों से रोका और परेशान किया।

एसकेएम ने मांग की है कि यूपी सरकार को अपने ''अलोकतांत्रिक व्यवहार'' को रोकना चाहिए और नागरिकों के मूल अधिकारों को नहीं छीनना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह