लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी मामला : छह संदिग्धों की तस्वीरें जारी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:54 IST

Open in App

लखनऊ, 19 अक्टूबर लखीमपुर खीरी मामले की तफ्तीश कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को मामले के छह संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं। एसआईटी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी को सुबूत इकट्ठा करने के दौरान कुछ वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। हम उनके आधार पर छह फोटो जारी करके लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे उनकी पहचान करें।

उन्होंने बताया कि सूचना देने वालों का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा और उन्हें वाजिब इनाम भी दिया जाएगा। तस्वीरों में उन दूरभाष नंबरों का भी उल्लेख किया गया है जिन पर सूचना दी जा सकती है।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शिरकत के विरोध के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी जिसने इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में 36 से ज्यादा किसानों को नोटिस जारी की है।

मामले में तिकोनिया थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। एक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरी प्राथमिकी में सुमित जायसवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सुमित इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है।

सुमित ने अपनी शिकायत में खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कहा था कि वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पैतृक गांव बनबीरपुर में दंगल कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करने के लिए जा रहा था, तभी हिंसा भड़क उठी।

इस मामले में अब तक गृह राज्य मंत्री के बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसानों का आरोप है कि उनके साथियों को कुचलने वाली गाड़ियों में से एक में आशीष सवार था। हालांकि, मंत्री के बेटे ने कहा कि वह घटना के वक्त अपने पैतृक गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रम में मौजूद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए