लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी कांड : केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे की जमानत याचिका पर सुनवाई 15 नवंबर तक टली

By भाषा | Updated: November 3, 2021 14:55 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), तीन नवंबर लखीमपुर खीरी जिले में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में हत्या के आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जमानत याचिका पर सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए टाल दी गई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा की अदालत ने आशीष तथा दो अन्य आरोपियों लवकुश राणा और आशीष पांडे की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई आगामी 15 नवंबर तक के लिए टाल दी है।

यह तीनों जिले के तिकोनिया इलाके में तीन अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार कृषकों की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। इनके अलावा 10 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में कुल आठ लोगों की मौत हुई थी।

त्रिपाठी ने बताया कि आशीष मिश्रा, लवकुश राणा और आशीष पांडे की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने अभियोजन पक्ष से इस मामले में मारे गए श्यामसुंदर निषाद के पुलिस हिरासत में होने संबंधी एक तस्वीर पर स्पष्टीकरण मांगने संबंधी एक अर्जी दायर की।

उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष ने उस तस्वीर की प्रामाणिकता पर आपत्ति जाहिर की। अदालत ने इस मामले में अभियोजन पक्ष से स्थिति रिपोर्ट तलब की। अभियोजन पक्ष ने अभी कुछ फॉरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने का हवाला देते हुए अदालत से 15 दिन का समय मांगा था।

त्रिपाठी ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अदालत को अपने सदस्य सुखसागर लाल के निधन की वजह से कार्य से विरत रहने की सूचना दी, जिसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा ने मामले की सुनवाई 15 नवंबर तक के लिए टाल दी।

ज्ञातव्य है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का किसानों द्वारा विरोध के दौरान हुई हिंसा में चार काश्तकारों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग