लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी कांड : चार और अभियुक्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:08 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में पिछले तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले में सोमवार को चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस ने तिकोनिया कांड मामले में सुमित जायसवाल, शिशुपाल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी और नंदन सिंह बिष्ट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्य प्रकाश के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य अभियुक्त और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत अब तक 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज पकड़े गए आरोपियों से विशेष जांच दल पूछताछ कर रहा है।

ज्ञातव्य है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में पिछली तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रहे किसानों पर कथित रूप से गाड़ी चढ़ाए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी। इस वारदात में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। विपक्षी दल इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू