लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर घटना : भाजपा से जुड़े दो लोगों और चालक के परिजनों को भी 45 लाख रुपये का मुआवजा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:25 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), आठ अक्टूबर लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये चार किसानों समेत जिन आठ लोगों के परिजनों को सरकार 45-45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है उनके में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के चालक और भाजपा से जुड़े दो लोग भी शामिल हैं।

सरकार की ओर से स्थानीय पत्रकार समेत चार किसानों को पहले ही बराबर-बराबर धनराशि दी जा चुकी थी। लखीमपुर खीरी सदर विधायक योगेश वर्मा ने भाजपा नेता शुभम मिश्रा और हरिओम मिश्रा (चालक) के परिजनों को गत दिवस 45-45 लाख रुपये का चेक सौंपा। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय तहसीलदार ने एक अन्‍य मृतक व भाजपा से संबंधित श्याम सुंदर के परिजनों को भी 45 लाख रुपये का चेक सौंपा है।

राज्‍य सरकार ने शुरू में चार (किसानों) के परिवारों के लिए 45 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की थी लेकिन बाद में स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों को भी 45 लाख रुपये की समान राशि मिली। निघासन तहसील के उप जिलाधिकारी ओपी गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ दो दिन पहले पत्रकार के परिवार को चेक सौंपे थे।

धन प्राप्त करने की पुष्टि करने वाले तीनों मृतकों के रिश्तेदार और चेक सौंपते हुए विधायक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने सभी आठ मृतकों के परिजनों को मुआवजे की राशि दे दी है।

मृतक किसानों में दलजीत सिंह और गुरविंदर सिंह बहराइच जिले के रहने वाले थे जबकि लवप्रीत सिंह और नछत्तर सिंह लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे।

गौरतलब है कि पिछले रविवार (तीन अक्टूबर) को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि इन किसानों को वाहन से टक्कर मारी गयी थी।

इस मामले में दर्ज एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष का नाम भी है। उन्हें शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था लेकिन अभी तक वह पेश नहीं हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल