लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी ने ममता से कल्याणकारी योजनाओं का विवरण प्रकाशित करने को कहा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:28 IST

Open in App

कोलकाता, 24 नवंबर प्रख्यात अर्थशास्त्री और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक लाहिड़ी ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया कि परियोजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने के लिए संभावित लाभार्थियों समेत राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का विवरण प्रकाशित किया जाए।

लाहिड़ी ने बनर्जी से यह भी आग्रह किया कि वह खुलासा करें कि केंद्रीय योजनाओं को चलाने के लिए राज्य सरकार को केंद्र से कितना पैसा मिला है। विधायक ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, “मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह राज्य सरकार की परियोजनाओं के नाम, क्षेत्रवार संभावित लाभार्थियों की सूची और लाभ पाने की योग्यता प्रकाशित करें। योजनाओं को अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने के लिए यह जरूरी है।”

भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार लाहिड़ी ने कहा कि 2020-21 के बजट में जो प्रस्तावित किया गया था उससे राजकोषीय घाटे और राजस्व घाटे में वृद्धि हुई है लेकिन पूंजी लागत कम हुई है।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य में आगामी पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होगा और रोजगार सृजन पर असर पड़ेगा। लाहिड़ी ने कहा कि राज्य सरकार को सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट को भी विधानसभा में पेश करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी