लाइव न्यूज़ :

‘लगान’ के 20 साल पूरे: ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ के यूट्यूब चैनल पर एकबार फिर साथ नजर आएंगे इसके कलाकार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 14:26 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून फिल्म ‘लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म के सभी कलाकार और अन्य सदस्य नेटफ्लिक्स के एक विशेष कार्यक्रम में नजर आएंगे।

ऑनलाइन मंच ने मंगलवार को बताया कि इस विशेष कार्यक्रम ‘चले चलो लगान- वन्स अपॉन एन इम्पॉसिबल ड्रीम’ को ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ के यूट्यूब चैनल जल्द पर प्रसारित किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और आमिर खान इसके निर्माता थे।

फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए आमिर खान ने कहा, ‘‘ ‘लगान’ से हम सभी को बहुत प्रेम मिला। मैं इस जादुई सफर के अपने सभी साथियों का शुक्रगुजार हूं। आशु और उनकी लेखकों की टीम, फिल्म से जुड़े सभी लोग, हमारे सहयोगी, वितरक, फिल्म का समर्थन करने वाले उद्योग जगत के सभी वरिष्ठ... और खासकर दर्शकों का मैं जितना शुक्रिया करूं कम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘लगान’ एक ऐसी फिल्म हैं जिसका मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा और इस सफर के हर पल को मैं संजोए रखूंगा। यह काफी रोचक है कि ‘लगान’ का सफर अब भी जारी है और मैं नेटफ्लिक्स की इस पहल की बदौलत ‘लगान’ के अपने सभी साथियों से मिलने को उत्साहित हूं।’’

‘लगान’ को 74वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामंकित किया गया था। समीक्षकों की सराहना हासिल करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी कमाई की थी।

निर्देशक गोवारिकर ने कहा कि कुछ ऐसा बनाना, जो दर्शकों के दिल पर छाप छोड़े एक बड़े सपने जैसा है और ‘लगान’ ने इसे मुमकिन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ नेटफ्लिक्स के इस विशेष कार्यक्रम के जरिए इकट्ठे होकर इसका जश्न मनाना, एक गौरवपूर्ण क्षण है...’’

‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि उनका मंच ‘लगान’ की टीम को एकसाथ लाने को लेकर उत्साहित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान