लाइव न्यूज़ :

‘लगान’ के 20 साल पूरे, ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ के यूट्यूब चैनल पर नजर आएंगे इसके कलाकार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 14:26 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून फिल्म ‘लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म के सभी कलाकार और अन्य सदस्य नेटफ्लिक्स के एक विशेष कार्यक्रम में नजर आएंगे।

ऑनलाइन मंच ने मंगलवार को बताया कि इस विशेष कार्यक्रम ‘चले चलो लगान- वन्स अपॉन एन इम्पॉसिबल ड्रीम’ को ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ के यूट्यूब चैनल जल्द पर प्रसारित किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और आमिर खान इसके निर्माता थे।

फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए आमिर खाने ने कहा, ‘‘ ‘लगान’ से हम सभी को बहुत प्रेम मिला। मैं इस जादुई सफर के अपने सभी साथियों का शुक्रगुजार हूं। आशु और उनकी लेखकों की टीम, फिल्म से जुड़े सभी लोग, हमारे सहयोगी, वितरक, फिल्म का समर्थन करने वाले उद्योग जगत के सभी वरिष्ठ... और खासकर दर्शकों का मैं जितना शुक्रिया करूं कम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘लगान’ एक ऐसी फिल्म हैं जिसका मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा और इस सफर के हर पल को मैं संजोए रखूंगा। यह काफी रोचक है कि ‘लगान’ का सफर अब भी जारी है और मैं नेटफ्लिक्स की इस पहल की बदौलत ‘लगान’ के अपने सभी साथियों से मिलने को उत्साहित हूं।’’

‘लगान’ को 74वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामंकित किया गया था। समीक्षकों की सराहना हासिल करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी कमाई की थी।

निर्देशक गोवारिकर ने कहा कि कुछ ऐसा बनाना, जो दर्शकों के दिल पर छाप छोड़े एक बड़े सपने जैसा है और ‘लगान’ ने इसे मुमकिन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ नेटफ्लिक्स के इस विशेष कार्यक्रम के जरिए हम इकट्ठे होकर इसका जश्न मनाना, एक गौरवपूर्ण क्षण है।’’

‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने कहा कि उनका मंच ‘लगान’ की टीम को एकसाथ लाने को लेकर उत्साहित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए