लाइव न्यूज़ :

लेडी हार्डिंग अस्पताल गर्भपात की इच्छुक महिला के 23 सप्ताह के भू्ण की जांच करे: दिल्ली उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: September 30, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां स्थित लेडी हार्डिंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को बृहस्पतिवार को एक चिकित्सा बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया, जो गर्भपात कराने की इच्छुक याचिकाकर्ता महिला के 23 सप्ताह के भ्रूण की गंभीर शारीरिक विकृतियों की जांच करेगा।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने अस्पताल को तत्काल चिकित्सा बोर्ड गठित करने और तीन दिन में महिला की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई पांच अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध कर दी।

महिला ने याचिका में कहा कि वह 23 सप्ताह के भ्रूण को हटाना चाहती है क्योंकि नवीनतम अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में भ्रूण में शारीरिक विकृति की जानकारी मिली है और ऐसा प्रतीत होता कि खोपड़ी विकसित नहीं होने सहित कई समस्याएं हैं।

गर्भवती महिला की ओर से अधिवक्ता स्नेहा मुखर्जी ने कहा कि उनकी मुवक्किल ने अदालत का रुख किया है क्योंकि चिकित्सा आधार पर गर्भपात करने के संशोधित अधिनियम को अबतक सूचीबद्ध नहीं किया गया, जिसमें 24 सप्ताह तक के भ्रूण को नष्ट करने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि मौजूदा कानून के तहत 20 सप्ताह के अधिक अवधि के भ्रूण को नष्ट नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर