लाइव न्यूज़ :

डीडी कशीर पर प्रसारित लद्दाखी कार्यक्रमों की अवधि को बढ़ाकर प्रतिदिन एक घंटे किया गया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर डीडी कशीर पर प्रसारित होने वाले लद्दाखी कार्यक्रमों की अवधि को एक अक्टूबर से प्रतिदिन 30 मिनट से बढ़ाकर एक घंटे कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘अतिरिक्त प्रसारण में लद्दाखी भाषा में समाचार बुलेटिन और कार्यक्रम शामिल है। यह कदम स्थानीय संस्कृति और विकास गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम के लिए अधिक स्थान देने और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की खबरों को व्यापक तौर पर कवर करने के लिए उठाया गया है।’’

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल में लेह दौरे के दौरान घोषणा की थी कि लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीडी कशीर चैनल पर लद्दाखी समाचार और कार्यक्रम के लिए और समय आवंटित किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि इससे पहले डीडी कशीर पर रोजाना शाम साढ़े छह बजे से सात बजे तक आधे घंटे का लद्दाखी भाषा में कार्यक्रम प्रसारित किया जाता था।

मंत्रालय ने कहा कि नए फैसले के तहत पूर्व में आंवटित समय के अतिरिक्त 30 मिनट का प्रसारण अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से अपराह्र तीन बजे तक किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू