लाइव न्यूज़ :

लद्दाख 24 सितम्बर से आयोजित करेगा पहला हिमालयी फिल्म उत्सव

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:53 IST

Open in App

लेह, 11 अगस्त केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख इस साल 24 से 28 सितम्बर के बीच लेह में पहला ‘द हिमालयन फिल्म उत्सव’ (टीएचएफएफ) 2021 आयोजित करेगा।

सूचना सचिव पद्मा आंगमो ने बताया कि पांच दिवसीय उत्सव का लक्ष्य संवादात्मक एवं प्रदर्शन मंच तैयार करना है, ताकि महत्वाकांक्षी स्थानीय फिल्म निर्माताओं को बढ़ावा दिया जा सके और लद्दाख को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षक स्थल के रूप में प्रदर्शित किया जा सके।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत फिल्म समारोह निदेशालय के सहयोग से लेह द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

सूचना सचिव ने बताया कि महोत्सव के दौरान हिमालयी राज्यों जैसे असम, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख की लोकप्रिय फिल्मों के अलावा भारतीय दृश्य पटल की चयनित फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।

आंगमो ने कहा, ‘‘भारत के हिमालय क्षेत्र में प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को पहचानने के लिए लघु फिल्मों और वृत्तचित्रों के लिए एक प्रतियोगिता सत्र भी होगा, ताकि क्षेत्र के फिल्म बनाने वाले समुदाय से जुड़ा जा सके और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?