लाइव न्यूज़ :

Ladakh Half Marathon: 13862 फीट ऊंची पेंगोग झील पर इतिहास रचा, गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया, 21 किमी लंबी हाफ मैराथन में 75 लोगों ने लिया हिस्सा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 21, 2023 15:12 IST

Ladakh Half Marathon: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 13,862 फीट ऊंची पेंगोग झील में शून्य से कम तापमान में अपनी पहली 21 किलोमीटर दौड़ का सफलतापूर्वक आयोजन करके इतिहास रचा।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई झील पर हुई हाफ मैराथन के रूप में दर्ज किया गया।पेंगोग झील का सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक होता है।लुकुंग से शुरू हुई और मान गांव में समाप्त हुई। 

जम्मूः आप इस खबर मात्र से ही रोमांच से भर सकते हैं कि कैसे 75 लोगों ने करीब 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे बड़े खारे पानी के समुद्र अर्थात पैंगांग झील पर 21 किमी की मैराथन में दौड़ लगाई होगी। यह झील फिलहाल शून्य ये 25 डिग्री नीचे के तापमान के कारण जमी हुई है।

हालांकि चिंता इस बात की व्यक्त की जा रही है कि यह मैराथन इस झील पर आखिरी हो सकती है क्योंकि आशंका है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण आने वाले सालों में यह शायद ही पुनः जम पाए। लद्दाख में भारत और चीन के बीच बंटी हुई विश्व प्रसिद्ध पैंगांग झील ने सोमवार को लगभग 13,862 फीट की ऊंचाई पर पहली बार जमी हुई झील मैराथन की मेजबानी की।

तो इस घटनाक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। अधिकारियों के अनुसार, 21 किमी की मैराथन भारत में अपनी तरह की पहली मैराथन थी। मैराथन 13,862 फीट की ऊंचाई पर हुई और इतनी ऊंचाई पर दुनिया में होने वाली यह अपनी तरह की पहली मैराथन थी।

मैराथन में शामिल होने वाले 75 लोगों ने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उस जमी हुई पैंगांग झील पर बर्फ की मोटी तह पर दौड़ लगाई जिसके किनारों पर चीन और भारत के करीब दो लाख सैनिक आमने-सामने हैं। दस मैराथन के आयोजकों का कहना था कि इसे अंतिम रन के रूप में संदर्भित करने का कारण यह है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पैंगांग झील के निकट भविष्य में जमने की संभावना नहीं है।

आयोजकों का कहना था कि अगर हम इस नजारे पर अभी ध्यान नहीं देंगे तो आने वाली पीढ़ी के लिए यह अतीत बन जाएगा। इस घटना को दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई झील मैराथन के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था। यह हाफ मैराथन लद्दाख के लुकुंग गांव से शुरू होकर मन गांव में समाप्त हुई थी।

सभी शामिल होने वालों को मैराथन पूरी करने में साढ़े तीन से 4 घंटों का समय लगा था। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह और लद्दाख पर्यटन विभाग के सहयोग से एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन आफ लद्दाख द्वारा ही भारत की पहली 21 किमी लंबी पैंगांग फ्रोजन लेक मैराथन का आयोजन किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस फ्रोजन लेक मैराथन के आयोजन का मकसद स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देना और जलवायु और पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। दरअसल यह एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन आफ लद्दाख (एएसएफएल) के दिमाग की उपज थी।

जिसने एक धूमिल वास्तविकता को उजागर करने के लिए इसे ‘द लास्ट रन’ का नाम दिया था। इसके आयोजकों का कहना था कि आने वाले वर्षों मंें दरअसल ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय के ग्लेशियरों की अनिश्चित स्थिति को देखते हुए, झील के कुछ हिस्से दौड़ के लिए अनुपयुक्त हो सकते हैं।

टॅग्स :लद्दाखचीनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह